[the_ad id="217"]

वरिष्ठ कांग्रेसी के विरोध के बाद भी जाति विशेष को दिया जा सकता है टिकट

वरिष्ठ कांग्रेसी के विरोध के बाद भी जाति विशेष को दिया जा सकता है टिकट

खैरागढ़ :- वरिष्ठ कांग्रेस के विरोध के बाद भी सुनने में आ रहा है कि कांग्रेस पार्टी एक विशेष जाति को लेकर विधानसभा में टिकट दे रही है, जिससे वरिष्ठ कांग्रेसियों में अंदरूनी आक्रोश है ऐसा प्रतीत हो रहा लगता है। विधानसभा क्षेत्र के जन मानस और दूसरे वर्गो का भी यही कहना है जब टिकट सामान्य जाति की है तो एक सामान्य व्यक्ति या दूसरे वर्ग को भी टिकट देना चाहिए। योग्यता, शिक्षित के आधार पर टिकट वितरण होना चाहिए। जिससे क्षेत्र का विकास हो सके। मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा से फिर एक विशेष जाति को ही टिकट दिया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ-साथ विधानसभा की जनता का भी विरोध सामने आ रहा है प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से भी से भी लोग इसे जुड़ रहे हैं। आम जनता का तो यहां तक कहना है कि अगर कांग्रेस पार्टी उन्हें टिकट नहीं देती तो उन्हें निर्दलीय लड़ना चाहिए। पिछले चुनाव 2018 की चुनाव में याद कीजिएगा जनता किस पर विश्वास कर चुनाव जिताई थी, कुछ माह पहले इनके द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर भी वरिष्ठ कांग्रेसियों द्वारा विरोध जताया गया था। विरोध के बाद उनके द्वारा रायपुर में पहुंच कर आला कमान से मिलकर भी अपना विरोध प्रकट किया था। बाजार में चर्चाओं का विषय ये भी चल रहा है भाजपा द्वारा युवा प्रत्याशी को टिकट दिया गया है, कांग्रेस भी नए युवा चेहरा को अपना प्रत्याशी बनाए, खैर देखने वाली बात यह रहेगी की पार्टी से जुड़े लोग कितना मेहनत करते है और आम जनता कितना साथ रही है ये चुनाव के रिजल्ट के बाद पता चलेगा।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

REALTED POST
[the_ad id="242"]