[the_ad id="217"]

पुलिस कार्यालय केसीजी में फिन्गर प्रिन्ट संबंधित प्रशिक्षण दिया गया।साइबर सेल, थाना/चौकी के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।

 

 

  1. पुलिस कार्यालय केसीजी में फिन्गर प्रिन्ट संबंधित प्रशिक्षण दिया गया।

 जिला केसीजी0 साइबर सेल, थाना/चौकी के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।

  गिरफ्तार व्यक्तियों, संदेहियों एवं निगरानी बदमाशो के दोनो हाथों की आदर्श अंगुलि चिन्ह पर्णी तैयार करने के संबंध में एवं घटना स्थल में अंगुलि चिन्हो को सुरक्षित करने के तरीके, अज्ञात मृतक के चर्म पोर को सुरक्षित करने एवं NAFIS (National Automatic Fingerprint Identification System) योजना के संबंध में दिनांक 24.02.23 दिन शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय खैरागढ़ में श्री राकेश नरवरे, फिंगर प्रिन्ट एक्सपर्ट दुर्ग/रायपुर संभाग द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। उक्त प्रशिक्षण में मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अति0पुलिस अधीक्षक नेहा पाण्डे, फिंगर प्रिंट नोडल अधिकारी श्री प्रशांत खाण्डे पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (गण्डई) तथा जिला केसीजी0 साइबर सेल, थाना/चौकी के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें। श्री राकेश नरवरे द्वारा अंगुलि चिन्हो को सुरक्षित करने एवं गिरफ्तार आरोपियो के फिंगर प्रिन्ट सर्च स्लिप तैयार करने तथा NAFIS योजना के सम्बंध में सैद्धांतिक, प्रायोगिक एवं प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

REALTED POST
[the_ad id="242"]