[the_ad id="217"]

अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, आरोपी गिरफ्तार

 



📍 थाना थाना ठेलकाडीह, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के थाना ठेलकाडीह क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गहिरा-गोपालपुर में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी को जिला पुलिस KCG टीम ने महज कुछ दिनों में सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 फरवरी 2026 की सुबह लगभग 8:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम निवासी लेडगूराम वर्मा की अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। घटना की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वॉड एवं एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए गए।

🔎 जांच में बड़ा खुलासा

जांच के दौरान ग्रामीणों एवं परिजनों से पूछताछ के आधार पर संदेह के दायरे में आए बिरेन्द्र कुमार वर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने हत्या करना स्वीकार कर लिया।

आरोपी ने बताया कि मृतक द्वारा उसे खेती-किसानी के काम को लेकर बार-बार अपमानित किया जाता था तथा उसके परिवार की महिला के प्रति अनुचित नजर रखने के संदेह से वह आक्रोशित था। इसी कारण 26 फरवरी की रात करीब 11 बजे उसने टंगिया से वार कर एवं गला दबाकर हत्या कर दी।

🚨 चोरी की झूठी कहानी गढ़ी

हत्या के बाद पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से आरोपी ने घर की खिड़की तोड़कर आलमारी में तोड़फोड़ की ताकि घटना को चोरी का रूप दिया जा सके।

🛑 आरोपी न्यायिक रिमांड पर

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टंगिया, खून से सने कपड़े एवं अन्य साक्ष्य बरामद कर जब्त किए हैं। आरोपी को 03 मार्च 2026 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

जिला पुलिस की तत्परता से एक सनसनीखेज अंधे कत्ल का खुलासा होने पर क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है।

✍ समाचार संपादक: राजेंद्र सिंह चंदेल

📞 मोबाइल: 94079 95724

📰 दैनिक सरस्वती संकेत

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

[the_ad id="219"]
POLL
What does "money" mean to you?
  • Add your answer
BREAKING NEWS
LIVE CRICKET