[the_ad id="217"]

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति से ऐतिहासिक होगा साहू समाज का जिला स्तरीय आयोजन

खैरागढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की स्वीकृति के बाद खैरागढ़ में प्रस्तावित साहू समाज के जिला स्तरीय आयोजन को लेकर तैयारियों ने तेज रफ्तार पकड़ ली है। जिला साहू संघ खैरागढ़–छुईखदान–गंडई के तत्वावधान में 14 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले भक्त माता राजिम महोत्सव, संत माता कर्मा एवं माता राजिम मंदिर निर्माण भूमि पूजन तथा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह को लेकर समाज में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री की उपस्थिति से आयोजन के ऐतिहासिक बनने की पूरी संभावना है।

शुक्रवार दोपहर रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला साहू समाज के संरक्षक बिसेसर साहू, जिला अध्यक्ष टीलेश्वर साहू, मनोहर साहू एवं सुरेश साहू ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री से समय प्राप्त करने के लिए लंबे समय से प्रयास किए जा रहे थे, जिसमें जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग मिला। अंततः 14 फरवरी को मुख्यमंत्री की सहमति मिलना साहू समाज के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती और सांस्कृतिक चेतना को सशक्त करेगा।

कार्यक्रम का आयोजन कृष्णकुंज मां कर्मा धाम, ग्राम अकरजन, सिविल लाइन रोड, खैरागढ़ में किया जाएगा। सुबह मंदिर निर्माण का भूमि पूजन, हवन-यज्ञ, महाआरती एवं प्रसादी वितरण के साथ भोजन भंडारे का आयोजन होगा। इसके पश्चात जिले की सभी इकाइयों के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होगा।

मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन, सांसद संतोष पांडे, विधायक रायपुर ग्रामीण मोतीलाल साहू सहित अनेक विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष डॉ. निरेन्द्र साहू करेंगे। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छत्तीसगढ़ के ख्यातनाम लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

जिला अध्यक्ष टीलेश्वर साहू ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए समाज की सभी तहसील, परिक्षेत्रीय एवं ग्राम इकाइयां सक्रिय रूप से जुटी हुई हैं। उन्होंने समाज के सभी सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सामाजिक समरसता और एकता का संदेश देने की अपील की।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

REALTED POST
[the_ad id="242"]