[the_ad id="217"]

दुकानों का किराया तक वसूल नहीं कर पा रहे राजस्व के कर्मचारी

दुकानों का किराया तक वसूल नहीं कर पा रहे राजस्व के कर्मचारी

नगर पालिका की माली हालत खराब :

 

वित्तीय वर्ष में 5 करोड़ 17 लाख की डिमांड, अब तक 1 करोड़ 98 लाख रुपए की ही वसूली कर पाया है अमला:-

खैरागढ़ – नगर पालिका खैरागढ़ की माली हालत खराब है। कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। बावजूद इसके नगर पालिका प्रशासन द्वारा दुकानों का किराया के अलावा संपत्तिकर, जलकर व समेकित कर सहित अन्य टैक्स की वसूली करने गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2024-25 में नगर पालिका में टैक्स वसूली का डिमांड 5 करोड़ से अधिक के आसपास है। वित्तीय वर्ष बीत जाने के बाद भी पालिका प्रशासन द्वारा अब तक सिर्फ 1 करोड़ 98 लाख की ही वसूली की गई है। यानि नगरपालिका का राजस्व विभाग अब तक डिमांड का सिर्फ 38.42 प्रतिशत ही राशि वसूल कर पाया है।

नगरपालिका के स्थापना विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राजस्व विभाग में नियमित सहित प्लेसमेंट को मिला कर सबसे अधिक कर्मचारी कार्यरत है। अधिकारी कर्मचारियों को दुकानों का बकाया प्रीमियम राशि, किराया जलकर, समेकित कर सहित अन्य टैक्स की वसूली करनी है। वित्तीय वर्ष में 5 करोड़ 17 लाख रुपए टैक्स वसूली का लक्ष्य रखा गया था। साल भर बीत जाने के बाद भी 1 करोड़ 98 लाख रुपए की ही वसूली राजस्व विभाग द्वारा की गई है। सीएमओ नरेश कुमार वर्मा ने कहा कि टैक्स व दुकानों का किराया जमा नहीं करने वाले बड़े बकायादारों को अंतिम नोटिस जारी करने की तैयारी है। नाम सार्वजनिक कर कड़ाई के साथ वसूली होगी।

टैक्स की ऐसी है स्थिति

नगरपालिका के राजस्व विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष में राजस्व विभाग को संपत्ति कर का 95 लाख 7 हजार रुपए टैक्स वसूली का लक्ष्य मिला था। विभाग द्वारा अब तक सिर्फ 39 लाख 1 हजार रुपए की ही वसूली की गई है। वहीं समेकित कर में 1 करोड 9 लाख के लक्ष्य में वसूली सिर्फ 32 लाख 74 हजार, जलकर में 99 लाख 17 हजार के लक्ष्य में वसूली सिर्फ 31 लाख 32 हजार, दुकानों के किराया 21 लाख 81 हजार में वसूली 16 लाख 88 हजार, यूजर्स चार्ज लक्ष्य 1 करोड़ 18 लाख में वसूली 4 लाख 71 हजार ही हुआ है। वित्तीय वर्ष में कुल डिमांड 5 करोड़ 17 लाख में वसूली सिर्फ 1 करोड़ 98 लाख ही हुआ है।

 

राजस्व विभाग के कर्मचारियों को वसूली से संबंधित दिशा निर्देश दिया गया है। एवं तय समय-सीमा में वसूली कार्यों में कसावट लाने कहा गया है।

नरेश कुमार वर्मा
सीएमओ नगर पालिका परिषद खैरागढ़

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

[the_ad id="219"]
POLL
What does "money" mean to you?
  • Add your answer
BREAKING NEWS
LIVE CRICKET
REALTED POST
[the_ad id="242"]