[the_ad id="217"]

सांसदों के वेतन एवं पेंशनो मे 24% की वृद्धि

केंद्र सरकार ने सांसदों के वेतन और भत्तों में बड़ी बढ़ोतरी की घोषणा की है। संसदीय कार्य मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, सांसदों का मासिक वेतन 24% बढ़ाकर 1 अप्रैल 2023 से लागू किया गया है। यह निर्णय मूल्य वृद्धि सूचकांक पर आधारित है। इसमें वेतन के साथ-साथ दैनिक भत्ता, पूर्व सांसदों की पेंशन और अतिरिक्त सेवा वर्षों के लिए पेंशन में भी इजाफा हुआ है। खास बात यह है कि सांसदों की आय पर कोई आयकर नहीं लगता।

केंद्र सरकार का नया वेतन ढांचा इस प्रकार है: सांसदों का मासिक वेतन अब 1,00,000 रुपये से बढ़कर 1,24,000 रुपये हो गया है। संसद सत्र के दौरान दैनिक भत्ता 2,000 रुपये से बढ़कर 2,500 रुपये प्रतिदिन हो गया है। पूर्व सांसदों की पेंशन 25,000 रुपये से बढ़कर 31,000 रुपये और पांच साल से अधिक सेवा के प्रत्येक वर्ष के लिए अतिरिक्त पेंशन 2,000 रुपये से 2,500 रुपये कर दी गई है।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

REALTED POST
[the_ad id="242"]