डॉ. प.पु. बख्शी खैरागढ़ के अटल टिकरिंग के छात्र दिल्ली रवाना
खैरागढ़ — शहर के ऐतिहासिक विद्यालय पीएम श्री डॉ.प.पु. बख्शी उत्कृष्ट अंग्रेजी / हिन्दी मा. विद्यालय खैरागढ़ के अटल टिकरिंग लैब के प्रभारी श्री संजय श्रीवास्तव व्याख्याता भौतिक के मार्गदर्शन में तैयार किये गये विज्ञान मॉडल रिवर क्लिनर का चयन 28 वां राष्ट्रीय युवा उत्सव में हुआ है। जिसमें अटल टिकरिंग लैब के 11 वी विज्ञान संकाय में अध्ययनरत छात्र तेजेश्वर कुमार एवं यशवंत वर्मा उपरोक्त मॉडल का प्रदर्शन दिनांक 11 एवं 12 जनवरी 2025 को नई दिल्ली में करेगें। इसके पूर्व भी इस विद्यालय के अटल टिकरिंग लैब के छात्र-छात्राओं ने अपने विज्ञान मॉडल के द्वारा जिले एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दे चुके है। छात्रों के चयन पर विद्यालय के प्राचार्य रोशन लाल वर्मा अटल टिकरिंग लैब प्रभारी संजय श्रीवास्तव, व्याख्यातागण अनुराग सिंह, सुनील गुनी, आशीष मिश्रा श्रीमती किरण सिंह, विष्णुदास जोशी, श्रीमती सायरा कुरैशी कु. राम्हीन चन्द्रवंशी एवं स्टॉप के समस्त सदस्यों ने शुभकामनाये दी है।