[the_ad id="217"]

नगर पालिका परिषद खैरागढ़ में राजस्व वसूली के हिसाब में गड़बड़ी सभापति ने नामजद की कलेक्टर से शिकायत

नगर पालिका परिषद खैरागढ़ में राजस्व वसूली के हिसाब में गड़बड़ी सभापति ने नामजद की कलेक्टर से शिकायत

खैरागढ़ :- नगर पालिका परिषद खैरागढ़ में राजस्व सभापति सुमित टांडिया के द्वारा राजस्व अधिकारी नगर पालिका एवं राजस्व कर्मचारीयों से समिति कर, संपत्ति कर, जल कर, पानी टंकी कर , सरकारी दुकान की वसूली के संबंध में जब राजस्व सभापति के द्वारा जानकारी एवं बिल की वर्ष वार जानकारी मांगी गई तो उसके द्वारा किसी भी प्रकार की जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई। जिसकी शिकायत सुमित टांडिया पार्षद एवं सभापति राजस्व के द्वारा कलेक्टर महोदय के समक्ष शिकायत प्रस्तुत की।


सुमित टांडिया ने आरोप लगाते हुए बताया कि इसमें राजस्व अम्ला पालिका के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी संदेह के घेरे में आते हैं। नगर पालिका राजस्व अधिकारी राजेश तिवारी मनोज शुक्ला एवं राजस्व कर्मचारियों के द्वारा राजस्व वसूली में नगर पालिका के वसूली करो में निरंतर गड़बड़ी की जा रही है और शासन तथा पालिका के निजी स्वार्थ के लिए नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। शिकायत करने के दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष रज्जाक खान, शत्रुहन धृतलहरे, दिलीप लहरे, पुरुषोत्तम वर्मा, दीपक देवांगन, राधे पटेल, राजा सोलंकी, राजा भोंडेकर, उमेश रजक, रुपेश वर्मा, दुर्गेश साहू आदि मौजूद रहे।

सरस्वती संकेत के उपसंपादक शेखर दास वैष्णव ने खैरागढ़ सीएमओ प्रमोद शुक्ला से फोन के माध्यम से बात की तो सीएमओ का कहना है कि शिकायत कलेक्टर महोदय के पास की गई है इसकी जानकारी मेरे संज्ञान में नहीं है मैं अभी कुछ नहीं कह सकता।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

REALTED POST
[the_ad id="242"]