[the_ad id="217"]

केसीजी में विश्व साक्षरता दिवस के उपलक्ष में रैली, भाषण, रंगोली, पोस्टर बनाकर किया जागरूक

विश्व साक्षरता दिवस में निकाली गई जागरूकता रैली

केसीजी में विश्व साक्षरता दिवस के उपलक्ष में रैली, भाषण, रंगोली, पोस्टर बनाकर किया जागरूक

खैरागढ़, 08 सितम्बर 2023/खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देशन में विश्व साक्षरता दिवस में जागरूकता लाने विविध आयोजन किया गया। जिले में 8 सितंबर विश्व साक्षरता दिवस के उपलक्ष में विभिन्न शालाओं में साक्षरता जागरूकता हेतु रैली, भाषण, रंगोली , पोस्टर निर्माण आदि किया गया।

रैली, भाषण, रंगोली , पोस्टर निर्माण का हुआ आयोजन

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों के साथ डाइट खैरागढ़ में अध्ययनरत डीएलएड द्वितीय वर्ष के छात्राध्यापकों के द्वारा विशेष रुचि लेकर कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। जिला डीसीएल प्रभारी केके वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शाला अवलोकन के लिए गए छात्राध्यापकों को विश्व साक्षरता दिवस में जागरूकता लाने विविध कार्यक्रम करने के निर्देश दिए गए थे।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

REALTED POST
[the_ad id="242"]