[the_ad id="217"]

जिला स्तरीय युवा महोत्सव 10 दिसम्बर को खैरागढ़ में

जिला स्तरीय युवा महोत्सव 10 दिसम्बर को खैरागढ़ में

खैरागढ़ 08 दिसम्बर 2022-जिला मुख्यालय खैरागढ़ के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार 10 दिसम्बर को सवेरे 10ः00 बजे जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया जायेगा। कलेक्टर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई डॉ. जगदीश कुमार सोनकर ने जिला स्तरीय युवा महोत्सव के आयोजन के संबंध में एक पत्र जारी कर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खैरागढ़ एवं छुईखदान को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। युवा उत्सव में जिले के दोनो विकासखण्ड के विजयी प्रतिभागियों को 10 दिसम्बर को सवेरे 9ः00 बजे आयोजन स्थल पर उपस्थिति सुनिश्चित कराने को कहा है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी खैरागढ़ द्वारा पेयजल की व्यवस्था की जायेगी।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

REALTED POST
[the_ad id="242"]