[the_ad id="217"]

खैरागढ़ में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी पर्व, गोमाता की पूजा-अर्चना कर किया हवन

खैरागढ़ में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी पर्व, गोमाता की पूजा-अर्चना कर किया हवन

श्री राम गौ सेवा समिति के तत्वावधान में हुआ धार्मिक आयोजन, डॉ. श्रुति जैन एवं डॉ. यशेष सिंह हुए शामिल

खैरागढ़। नगर में श्री राम गौ सेवा समिति के तत्वावधान में गोपाष्टमी पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गौमाता की विधिवत पूजा-अर्चना, आरती एवं हवन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. श्रुति जैन एवं डॉ. यशेष सिंह शामिल हुए। उनके साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, महिलाओं, बच्चों एवं नगरवासियों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. श्रुति जैन एवं डॉ. यशेष सिंह ने विधि-विधान से गौमाता की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी तथा गौमाता को तिलक लगाकर फूल-मालाएं अर्पित कीं। इस अवसर पर गौमाता एवं भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक सजावट की गई। श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन संपन्न कराया गया।

आयोजन के दौरान भजन-कीर्तन एवं धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और नगर के गणमान्य नागरिकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

इस अवसर पर आयोजक मंडल ने गोपाष्टमी पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए गौवंश के संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गौसेवा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है। गौमाता की सेवा और संरक्षण के लिए सभी को आगे आना चाहिए।

आयोजकों ने अतिथियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम ने धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और गौसेवा का संदेश दिया।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply