[the_ad id="217"]

करीब एक साल से लापता राधा निषाद को पुलिस ने किया दस्तयाब, परिजनों को सौंपा

करीब एक साल से लापता राधा निषाद को पुलिस ने किया दस्तयाब, परिजनों को सौंपा

पुलिस टीम के लगातार प्रयासों से मिली सफलता, दिसंबर 2025 से थी लापता

खैरागढ़। थाना छुईखदान क्षेत्र के ग्राम मारूटोलाकला से करीब एक साल पहले लापता हुई 24 वर्षीय राधा निषाद को केसीजी पुलिस ने दस्तयाब कर लिया है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद राधा को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी प्रहलाद निषाद पिता मान सिंह निषाद (40 वर्ष), निवासी मारूटोलाकला ने 18 दिसंबर 2025 को थाना छुईखदान में अपनी बेटी राधा निषाद (24 वर्ष) के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के मुताबिक राधा 1 दिसंबर 2025 की सुबह करीब 8 बजे अपने मायके ग्राम मारूटोलाकला से बिना बताए कहीं चली गई थी। परिजनों एवं रिश्तेदारों के बीच तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पाया था।

मामले में थाना छुईखदान में गुम इंसान क्रमांक 83/2025 दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू की थी। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम लगातार गुमशुदा महिला की पतासाजी में जुटी हुई थी। इसी दौरान लगातार प्रयासों के बाद 16 नवंबर 2026 को राधा निषाद को दस्तयाब करने में सफलता मिली।

पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद राधा निषाद को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस कार्रवाई में केसीजी पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply