दाऊचौरा मंडल में कांग्रेस की बैठक, छन्नी साहू ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के साथ नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों पर हुई चर्च

खैरागढ़। दाऊचौरा मंडल में कांग्रेस की ओर से ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई। इसमें छुरिया विधानसभा की पूर्व विधायक छन्नी साहू विशेष रूप से शामिल हुईं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लोकतांत्रिक अधिकारों और मताधिकार की रक्षा के लिए अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए संगठन को मजबूत बनाने और एकजुट होकर जनता के बीच पहुंचने की बात कही।
बैठक में आगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अरुण भारद्वाज ने कहा कि चुनाव को देखते हुए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जिम्मेदारी निभानी होगी। वहीं मंडल प्रभारी मनराखन देवांगन ने प्रत्येक वार्ड और बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय करने तथा आपसी समन्वय के साथ काम करने पर जोर दिया।
बैठक में महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष आरती महोबिया, नेता प्रतिपक्ष दीपक देवांगन, मंडल अध्यक्ष राजा सोलंकी, श्रुति सिंह, यशेस सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मीरा चोपड़ा, जितेन्द्र सिंह गौर, खिलेंद्र नामदेव, मनोहर सेन, जफर हुसैन, अजय देवांगन, शत्रुघ्न धृतलहरे, पुरुषोत्तम वर्मा, रत्नेश सारथी, केसव सारथी, अशोक सारथी और पूजा धुर्वे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने और आगामी नगरीय निकाय चुनाव के लिए संगठनात्मक तैयारियां तेज करने का संकल्प लिया गया।





