[the_ad id="217"]

धान खरीदी की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा, नवीन केंद्रों का किया निरीक्षण

धान खरीदी की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा, नवीन केंद्रों का किया निरीक्षण

खैरागढ़। 15 नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी को लेकर कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने भुलाटोला एवं कुम्ही की नवीन सहकारी समितियों के धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं समिति प्रबंधकों को खरीदी से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने केंद्रों में किसानों के लिए पेयजल, बैठने, छाया और साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ इलेक्ट्रॉनिक कांटा, आर्द्रतामापी, बारदाना, कंप्यूटर एवं बायोमेट्रिक उपकरणों की उपलब्धता दुरुस्त रखने को कहा। उन्होंने धान के सुरक्षित भंडारण के लिए स्टेक प्लान एवं स्टेक रजिस्टर तैयार करने तथा खरीदी और स्टॉक का नियमित रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने नोडल अधिकारियों को प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को खरीदी केंद्रों का अनिवार्य भौतिक सत्यापन करने और अवैध धान की आवक पर निगरानी रखने को कहा। साथ ही किसानों को टोकन के अनुसार धान विक्रय की सुविधा देने, उनकी समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करने तथा कृषक उन्नति योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply