[the_ad id="217"]

अवैध धान परिवहन पर प्रशासन सख्त, जिले में 13 चेक पोस्ट स्थापित

अवैध धान परिवहन पर प्रशासन सख्त, जिले में 13 चेक पोस्ट स्थापित

दो अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पर 24 घंटे तैनात रहेंगे कर्मचारी

खैरागढ़। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी के दौरान अवैध परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाने जिला प्रशासन ने जिले में 13 चेक पोस्ट स्थापित किए हैं। गातापार जंगल और रेंगाखार में दो अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पर मंडी, राजस्व, वन एवं पुलिस विभाग के कर्मचारी 24 घंटे निगरानी करेंगे। वहीं 11 अंतरजिला चेक पोस्ट भी बनाए गए हैं।

अपर कलेक्टर सुरेन्द्र कुमार ठाकुर ने धान खरीदी की निगरानी और अवैध परिवहन पर कार्रवाई के लिए जिला एवं तहसील स्तरीय जांच समितियों का गठन किया है। खैरागढ़, गंडई, छुईखदान और साल्हेवारा में संयुक्त टीमें तैनात रहेंगी। इनमें राजस्व, खाद्य, सहकारिता, मंडी एवं वन विभाग के अधिकारी शामिल हैं।

जांच टीमों को मोबाइल ऐप के माध्यम से निगरानी और कार्रवाई की जानकारी ऑनलाइन भेजने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का उद्देश्य दूसरे राज्यों एवं जिलों से आने वाले अवैध धान पर रोक लगाकर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी बनाना है।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply