[the_ad id="217"]

अटल आवास में हफ्तों से पानी की किल्लत, शिकायत के बाद भी राहत नहीं*

*अटल आवास में हफ्तों से पानी की किल्लत, शिकायत के बाद भी राहत नहीं*

खैरागढ़। शहर के अटल आवास क्षेत्र में पिछले कई हफ्तों से पेयजल संकट बना हुआ है। नियमित जलापूर्ति नहीं होने के कारण वार्डवासियों को रोजमर्रा के कार्यों के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। पानी की समस्या को लेकर वार्डवासियों द्वारा लगातार शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
वार्डवासियों का कहना है कि पानी की किल्लत की जानकारी नगर पालिका प्रशासन को देने के बाद भी पालिका द्वारा राहत के लिए किसी प्रकार की अस्थायी जल व्यवस्था तक मुहैया नहीं कराई जा रही है। न तो पर्याप्त टैंकर की व्यवस्था की जा रही है और न ही अन्य माध्यम से लोगों को पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके चलते रहवासियों को दूर-दराज से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
पानी की समस्या से सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। पीने के पानी के साथ-साथ खाना बनाने, नहाने और अन्य घरेलू कार्यों के लिए भी लोगों को पानी जुटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
शिकायत के बाद भी नहीं मिली राहत
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई सप्ताह से समस्या झेलने के बावजूद जिम्मेदारों की ओर से तत्काल राहत के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। वार्डवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि जब तक नियमित जलापूर्ति बहाल नहीं होती, तब तक अटल आवास क्षेत्र में टैंकर अथवा अन्य माध्यम से अस्थायी पेयजल व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए।
वार्डवासियों ने चेतावनी दी है कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे अपनी मांग को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत करने को मजबूर होंगे।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply