खैरागढ़ में पत्रकार से जातिसूचक गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी का मामला आरोपी फरार, तथाकथित पत्रकार पर कई गंभीर आरोपों की चर्चा।
खैरागढ़। 3 जुलाई को खैरागढ़ न्यायालय परिसर में अनुसूचित जाति वर्ग से जुड़े एक पत्रकार एवं जिला पत्रकार संघ के सदस्य के साथ कथित रूप से जातिसूचक गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया था।
शिकायत के अनुसार घटना के बाद से आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। इस बीच स्थानीय स्तर पर आरोपियों को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं। विभिन्न स्रोतों के हवाले से यह दावा किया जा रहा है कि उन पर पहले भी पिपरिया में मकान खरीद से जुड़े लेन-देन के विवाद, जिला पंचायत में उपद्रव करने तथा कानून-व्यवस्था से जुड़े विवादों में शामिल रहने जैसे आरोप लगते रहे हैं।इसके अलावा यह भी आरोप लगाए जा रहे हैं कि दोनों व्यक्ति विभिन्न सरकारी कार्यालयों में सूचना का अधिकार (RTI) आवेदन लगाकर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों पर दबाव बनाने तथा कथित रूप से अवैध रकम वसूलने का प्रयास करते थे। प्रकरण के दोनों पक्षो के विरुद्ध मामला दर्ज कर निष्पक्ष जाँच की जा रही है. जाँच को प्रभावित करने कथित स्वयं को पत्रकार बताने वाले राज श्यामलाल आड़े उर्फ़ राज वर्मा के द्वारा सोशल मिडिया के माध्यम से भरम फैलाया जा रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज श्यामलाल आड़े उर्फ़ राज वर्मा जो खैरागढ़ की आवाज का पत्रकार बताता है के विरुद्ध महराष्ट्र के नागपुर शहर के विभिन्न थानो मे अपराध दर्ज है.





