खैरागढ़ में गैस आपूर्ति अनियमितता पर आप ने सौंपा ज्ञापन
खैरागढ़। आम आदमी पार्टी, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई द्वारा रसोई गैस (एलपीजी) एवं कमर्शियल गैस की अनियमित आपूर्ति को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि गैस सिलेंडरों की समय पर उपलब्धता नहीं होने से आम नागरिकों के दैनिक जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में घरेलू एवं व्यावसायिक दोनों तरह के गैस उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों को भी गैस की कमी के कारण संचालन में दिक्कतें आ रही हैं, जिससे आम लोगों को भोजन की उपलब्धता और कीमतों पर भी असर पड़ रहा है।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषकर मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवार अधिक प्रभावित हो रहे हैं। कई स्थानों पर मजदूर परिवारों को गैस सिलेंडर नहीं मिलने के कारण वैकल्पिक ईंधनों का सहारा लेना पड़ रहा है, जो स्वास्थ्य एवं पर्यावरण दोनों के लिए हानिकारक है।
आम आदमी पार्टी ने प्रशासन से मांग की है कि गैस की नियमित और पारदर्शी आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, साथ ही कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की जाए। वितरण प्रणाली की निगरानी बढ़ाने एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण की व्यवस्था करने की भी मांग की गई है।
पार्टी ने विश्वास जताया कि प्रशासन शीघ्र इस समस्या पर आवश्यक कदम उठाएगा। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो व्यापक आंदोलन किया




