[the_ad id="217"]

IPL 2025 को किया गया रद्द

सरस्वती संकेत खैरागढ़ समाचार

खैरागढ़ /नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हो चुके हैं। गुरुवार 8 मई की रात को आईपीएल 2025 का पंजाब किंग्स वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स मैच रद्द करना पड़ा। एक मैच पहले ही धर्मशाला से शिफ्ट किया जा चुका था और अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने लीग को एक हफ्ते के लिए सस्पेंड कर दिया है।

वहीं, दिल्ली और पंजाब की टीम के खिलाड़ियों और टूर्नामेंट से जुड़े अन्य लोगों को सड़क के रास्ते धर्मशाला से रेस्क्यू किया जाएगा। जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और पंजाब के कई इलाकों में पाकिस्तान की नापाक करतूत बीती रात देखी गई,

जब कई शहरों पर पाकिस्तान ने हमला करने की कोशिश की। ऐसे में आईपीएल 2025 पर भी संकट के बादल थे और अब इसके स्थगित की खबर भी आ गई है। बीसीसीआई अधिकारी ने कहा है कि देश में युद्ध चल रहा हो तो क्रिकेट कैसे चल सकता है।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

REALTED POST
[the_ad id="242"]