[the_ad id="217"]

हाई स्कूल / हायर सेकेण्डरी सर्टि. मुख्य परीक्षा 2025 के मूल्यांकन कार्य में संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग का औचक निरीक्षण

हाई स्कूल / हायर सेकेण्डरी सर्टि. मुख्य परीक्षा 2025 के मूल्यांकन कार्य में संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग का औचक निरीक्षण

 

खैरागढ़ — दिनांक 07.04.2025 को हाई स्कूल / हायर सेकेण्डरी सर्टि. मुख्य परीक्षा 2025 के मूल्यांकन कार्य में संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग आर. एल. ठाकुर एवं जिला शिक्षा अधिकारी लालजी द्विवेदी के द्वारा इस मूल्यांकन केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया। सभी कमरो एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया गया जिसमें मूल्यांकन कार्य एवं स्ट्रांग रूम की व्यवस्था सही पायी गयी। सभी विषयो का मूल्यांकन कार्य निर्धारित अवधि में पूर्ण करने को कहा गया। मंडल से प्राप्त हाई स्कूल परीक्षा के लिये 50840 एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा के लिये कुल उत्तर पुस्तिका 33090 जिसमें क्रमशः 43783 एवं 26804 उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन पूर्ण हो चुका है। आज निरीक्षण अवधि में मूल्यांकन केन्द्राधिकारी, सहायक मूल्यांकन अधिकारी, स्ट्रांग रूम प्रभारी एवं संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता व सभी विषयों के मूल्यांकनकर्ता उपस्थित थे।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

REALTED POST
[the_ad id="242"]