[the_ad id="217"]

भीषण गर्मी का कहर, दोगुने हुए सब्जियों के दाम, बढ़ गया किचन का बजट

 

खैरागढ़ : खैरागढ़ समेत जिले में भीषण गर्मी पड़ रही है. भीषण गर्मी की मार अब फल-सब्जियों की कीमतों पर भी दिख रही है. इस कारण पिछले एक हफ्ते में कई सब्जियों के दाम करीब-करीब डबल हो गए हैं. व्यापारी रामचंद्र वर्मा ग्राम संडी वाले का कहना है कि, गर्मी के कारण सब्जियों का उत्पादन कम हो गया है. जो उपज रहा है, वह खेतों से मंडियों में नहीं पहुंच रही हैं. बढ़ते तापमान के कारण अधिकांश खेतों में सब्जियों की फसल बर्बाद हो रही है, जिससे आवक प्रभावित हुई है व्यापारियों के अनुसार आलू, प्याज या टमाटर के दाम भी अब दोगुने हो गए हैं. सोमवार को रिटेल बाजार में टमाटर 60-70 रुपए प्रति किलो बिका. वहीं, अन्य सब्जियां भी महंगी हो गई हैं. इस बार मानसून का भी कुछ खास प्रभाव अभी तक नहीं दिख रहा है. इस वजह से सब्जियों का उत्पादन व उसकी आवक भी बाजार में कम हो गई है. खैरागढ़ में रोजाना जितनी सब्जियां मंगाई जा रही हैं, लेकिन अब जून के अंत तक बारिश नहीं होने से उसका भी संकट मंडराने लगा है. मानसून आने के बाद भी सब्जियों के दाम कम होने के आसार नहीं है. यानी लोगों का हरी सब्जियां महंगी कीमत पर ही खरीदनी पड़ेंगी

सोमवार को सब्जियों के दाम
लहसून 200 रुपए किलो

धनिया 200 रुपए किलो

अदरक थोक में 200 रुपए किलो

बंध गोभी 50 रुपए किलो

पालक 60 रुपए प्रति किलो

बैंगन 50 रुपए किलो

लौकी 40 रुपए किलो

गोभी 60-80 रुपए प्रति किलो

खीरा 40 रुपए किलो

हरी मिर्च 80-100 रुपए प्रति किलो

तोरई 40-60 रुपए किलो

शिमला मिर्च 60-80 रुपए किलो

टमाटर 60-70 रुपए किलो

परवल 80-90 रुपए किलो

करेला 80-100रुपए किलो..

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply