[the_ad id="217"]

अल्प वर्षा से किसान परेशान रैली निकाल सूखा घोषित करने किया मांग

अल्प वर्षा से किसान परेशान रैली निकाल सूखा घोषित करने किया मांग

कांकेर। कांकेर विकासखंड के किसान अल्प वर्षा से काफी परेशान है हजारों की संख्या में किसानों ने शुक्रवार 8 सितंबर को रैली निकाल कांकेर विकासखंड को सूखा घोषित करने की मांग किए हैं किसानों का कहना है कि इस साल समय में वर्षा नहीं हुई है जिसके चलते उनकी फसल को काफी नुकसान पहुंचा है।

कांकेर विकासखंड के हजारों किसान, किसान संघ के बैनर तले मेलाभाटा ग्राउंड में एकत्रित हुए सभी एकत्रित किसानों ने रैली के शक्ल में मेरा भाटा से निकले जो पुराना बस स्टैंड से होते हुए रैली वापस नया बस स्टैंड कलेक्ट्रेट मार्ग पहुंची कलेक्ट्रेट मार्ग में पहले से तैनात पुलिस के जवानों ने बैरिकेड लगा प्रदर्शनकारी किसानों को मार्ग पर ही रोक लिया इसके बाद किसानों ने कलेक्ट्रेट मार्ग पर ही जमकर नारेबाजी किया और कांकेर ब्लॉक को सूखा घोषित करने सरकार से मांग की और मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन सौंपने पहुंचे कृषि सभापति ईश्वर गावड़े ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांकेर विकासखंड में इस बार कम बारिश हुई है जिससे किसानों को फसल उगाने में परेशानी हो रही है अल्प वर्षा से धान की फसल में वृद्धि नहीं हो पा रही है सही समय पर बरसात नहीं होने के कारण किसान अपनी फसल में खाद दवाई तक नहीं डाल पाए हैं जिसके कारण कांकेर विकासखंड के किसानों की फसल को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा है इसलिए हम सरकार से कांकेर विकासखंड को सूखा घोषित करने की मांग करते हैं और नुकसान हुए फसलों की मुआवजा किसानों को देने की मांग सरकार से करते हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

[the_ad id="219"]
POLL
What does "money" mean to you?
  • Add your answer
BREAKING NEWS
LIVE CRICKET