[the_ad id="217"]

खैरागढ़ में राजपूत महासभा की नई इकाई गठित, पुरुष एवं महिला पदाधिकारियों ने ली शपथ

खैरागढ़ में राजपूत महासभा की नई इकाई गठित, पुरुष एवं महिला पदाधिकारियों ने ली शपथ

समाज की एकता और संगठन की मजबूती का लिया संकल्प, शिवानी सिंह परिहार के प्रयासों की हुई सराहना

खैरागढ़। राजपूत समाज की एकता, सामाजिक समरसता एवं संगठनात्मक मजबूती की दिशा में 14 नवंबर को खैरागढ़ में छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा की नई इकाई का गठन किया गया। खैरागढ़ रेस्ट हाउस में आयोजित गरिमामय समारोह में पुरुष एवं महिला संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम, महाराणा प्रताप एवं वीरांगना रानी पद्मावती के छायाचित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पूर्व आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजनांदगांव एवं खैरागढ़ के वरिष्ठ सामाजिक सदस्यों ने समाज की एकजुटता, आपसी भाईचारे और संगठन के विस्तार पर जोर दिया। इस दौरान वरिष्ठ सदस्य एवं लेखक विनय शरण सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति प्रस्तुत की।

छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा के अध्यक्ष विष्णु बहादुर सिंह (राजनांदगांव) ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। सभी ने समाज में एकता, सौहार्द और गौरवशाली परंपराओं को बनाए रखने के साथ संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

पुरुष संगठन में आयष सिंह को जिला अध्यक्ष, परितोष सिंह को महासचिव, स्वरूप सिंह को कोषाध्यक्ष तथा विनय शरण सिंह को प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं चंद्रेश सिंह, ओमल सिंह, सुनील सिंह ठाकुर एवं सूर्य हास सिंह को संरक्षक बनाया गया। संतोष सिंह, ऋषभ सिंह बघेल, अनिल सिंह एवं अविनाश सिंह उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए।

इसी तरह महिला संगठन में नीलम सिंह राजपूत को जिला अध्यक्ष, पिंकी सिंह ठाकुर को महासचिव तथा दीपाली सिंह, सपना सिंह, रैना सिंह एवं हिमानी सिंह को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। अहिल्या सिंह, अरुणा सिंह बनाफर, प्रमिला सिंह एवं शीला सिंह को संरक्षिका बनाया गया। अन्य पदों पर भी महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।

समारोह में राजनांदगांव इकाई के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ सदस्यों के साथ कवर्धा से साधना सिंह चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस दौरान खैरागढ़ में नई इकाई के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली शिवानी सिंह परिहार के समर्पण, सक्रियता एवं निरंतर प्रयासों की विशेष सराहना की गई। उपस्थित सदस्यों ने उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के युवाओं, महिलाओं एवं ग्रामीण सदस्यों को एक मंच पर लाकर सामाजिक सहयोग, सम्मान और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। समारोह का समापन सामाजिक एकता और संगठन के प्रति समर्पण के संकल्प के साथ हुआ।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply