[the_ad id="217"]

???? ब्राह्मण समाज की हुंकार – 19 अप्रैल को धूमधाम से मनाई जाएगी परशुराम जयंती ????

???? ब्राह्मण समाज की हुंकार – 19 अप्रैल को धूमधाम से मनाई जाएगी परशुराम जयंती

खैरागढ़। किलापारा स्थित गोपीनाथ मंदिर में स्वर ब्राह्मण समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें समाज के प्रमुख लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 19 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती को भव्य और ऐतिहासिक रूप में मनाया जाएगा।

बैठक के दौरान समाज के वक्ताओं ने कहा कि परशुराम जयंती केवल एक पर्व नहीं, बल्कि ब्राह्मण समाज की शक्ति, एकता और स्वाभिमान का प्रतीक है। इस बार जयंती को विशेष रूप से भव्य बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई।

???? कार्यक्रम की रूपरेखा:

दिनांक: 19 अप्रैल

समय: सुबह 9:00 बजे

स्थान: गोपीनाथ मंदिर, किलापारा

आयोजन: पूजा-अर्चना, हवन, एवं समाजिक एकजुटता का प्रदर्शन

बैठक में उपस्थित समाजजनों ने स्पष्ट कहा कि अब समय आ गया है कि ब्राह्मण समाज अपनी एकजुटता और प्रभाव को मजबूती से प्रदर्शित करे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर वर्ग से सहयोग की अपील की गई।

???? संदेश साफ है – 19 अप्रैल को किलापारा का गोपीनाथ मंदिर ब्राह्मण समाज की आस्था, शक्ति और गौरव का केंद्र बनेगा।

✍️ दैनिक सरस्वती संकेत समाचार पत्र के लिए विशेष रिपोर्ट

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

REALTED POST
[the_ad id="242"]