[the_ad id="217"]

???? दैनिक सरस्वती संकेत | जिला केसीजी नवीन जिला शिक्षा अधिकारी से राज्य कर्मचारी संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा सुधार पर हुई चर्चा

???? दैनिक सरस्वती संकेत | जिला केसीजी

नवीन जिला शिक्षा अधिकारी से राज्य कर्मचारी संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा सुधार पर हुई चर्चा

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी) जिले में नव पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी श्री मुकुल के.पी. साव से राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ की जिला इकाई के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट कर उनका पुष्प गुच्छ से स्वागत किया तथा सफल प्रशासनिक कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री साव ने कहा कि जिले में बेहतर शैक्षिक वातावरण के निर्माण के लिए विद्यालयों में कर्मचारियों के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल बनाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने हेतु सभी के सहयोग पर जोर दिया।

भेंट के दौरान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मनोहर चंदेल (व्याख्याता) ने संस्कृत भाषा को विद्यालयों में तृतीय भाषा के रूप में प्राथमिकता दिए जाने का मुद्दा उठाया। साथ ही उन्होंने जनगणना के दौरान आमजन द्वारा प्रयोग की जाने वाली भाषाओं में संस्कृत को भी चिन्हांकित करने के लिए शिक्षकों को प्रेरित किया।

इस दौरान संघ के जिलाध्यक्ष श्री कोमल नारायण वर्मा, जिला सचिव श्री अनुराग मालवीय सहित सदस्यगण—श्री अर्जुन वर्मा, श्री रामबली पांडे, श्रीमती संगीता जोशी, श्री रामेश्वर शर्मा, श्री मोरेश्वर वर्मा एवं श्री चंदन मिंज उपस्थित रहे।

भेंट के पश्चात संघ के सदस्यों द्वारा जिले में संगठन के प्रचार-प्रसार को लेकर आगामी रणनीति भी तय की गई।

✍️ रिपोर्ट: दैनिक सरस्वती संकेत, केसीजी

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

REALTED POST
[the_ad id="242"]