[the_ad id="217"]

खैरागढ़ में 16 मार्च से शुरू होगा बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन, तैयारियां पूरी

  • खैरागढ़ में 16 मार्च से शुरू होगा बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन, तैयारियां पूरी

खैरागढ़। सरस्वती संकेत समाचार

जिले में कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। इसी के साथ उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी भी पूरी कर ली गई है। जानकारी के अनुसार 16 मार्च से पी.एम. श्री सेजेस बालक हायर सेकेंडरी स्कूल खैरागढ़ में बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

जिले में इस बार एक ही मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है, जहां लगभग 350 से अधिक विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। यहां खैरागढ़ जिले के साथ-साथ अन्य जिलों की बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का भी मूल्यांकन किया जाएगा।

विद्यालय प्रशासन द्वारा मूल्यांकन केंद्र में उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा और गोपनीयता बनाए रखने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। मूल्यांकन कार्य में केवल विषय विशेषज्ञ शिक्षकों और व्याख्याताओं को ही प्रवेश दिया जाएगा, जिससे प्रक्रिया पूरी तरह व्यवस्थित और पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके।

विद्यालय के प्राचार्य अनुराग सिंह डॉ. पी.एस. सेजेस तथा प्रभारी व्याख्याता  संजय श्रीवास्तव ने बताया कि मूल्यांकन कार्य के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह कार्य जिला शिक्षा अधिकारी लालजी द्विवेदी के मार्गदर्शन में संपन्न कराया जाएगा।

प्रशासन का प्रयास है कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन समयबद्ध और निष्पक्ष तरीके से किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को शीघ्र और सटीक परिणाम प्राप्त हो सकें।

शिक्षा विभाग की इस पहल से विद्यार्थियों और अभिभावकों में सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

[the_ad id="219"]
POLL
What does "money" mean to you?
  • Add your answer
BREAKING NEWS
LIVE CRICKET