[the_ad id="217"]

खैरागढ़ सरस्वती संकेत समाचार –

*कलेक्टर ने कराया मदराकुही में दो हितग्राहियों का गृह प्रवेश*

*गुणवत्तापूर्ण निर्माण के लिए दी शुभकामनाएं*

खैरागढ़, 13 मई 2025 – खैरागढ़ विकासखंड के ग्राम मदराकुही में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित दो आवासों का आज कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने विधिवत गृह प्रवेश कराया।

कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने दोनों हितग्राहियों श्री बलिराम निषाद और श्री कृष्णा साहू को बेहतर गुणवत्ता वाले आवास निर्माण के लिए बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रतीकात्मक चाबी भी हितग्राहियों को सौंपते हुए इसे सरकार की जनकल्याणकारी सोच का प्रतीक बताया।

 

इस अवसर पर कलेक्टर ने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ दोनों नवनिर्मित आवासों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्के छत का सपना साकार हो रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रेम कुमार पटेल, जनपद पंचायत खैरागढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नारायण बंजारा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply