[the_ad id="217"]

खैरागढ़ कालेज का जगन्नाथ पुरी शैक्षणिक भ्रमण .

 

खैरागढ़ कालेज का जगन्नाथ पुरी शैक्षणिक भ्रमण .

खैरागढ़–रानी रश्मि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय खैरागढ़ एवं कन्या महाविद्यालय के स्नातक एवं स्नातकोत्तर छात्र- छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण प्राचार्य डाॅ. ओपी गुप्ता के मार्गदर्शन में हुआ। इस भ्रमण में खल्लारी माता मंदिर, चण्डी माता मंदिर बागबाहरा, उड़ीसा के नरसिंह नाथ मंदिर, झरना, कपिल धारा, जगन्नाथ पुरी, कोणार्क का सूर्य मंदिर, चंद्रभागा समुद्र तट, उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर में स्थित लिंगराज मंदिर, खंडगिरि और उदयगिरि गुफाओं का भ्रमण, दिगम्बर जैन मंदिर सहित जूलाजिकल पार्क एवं नंदनकानन चिड़ियाघर का अवलोकन किया। प्रो. यशपाल जंघेल ने एम ए हिंदी एवं समाजशास्त्र के विद्यार्थियों को भ्रमण के महत्व को बताया। डाॅ. उमेंद कुमार चंदेल ने यात्रा के संस्मरण को लिपिबद्ध करने तथा दर्शनीय स्थलों में तात्कालिक स्वरचित कविता के माध्यम से विद्यार्थियों को मौलिक रचना के लिए प्रेरित किया। कन्या महाविद्यालय से पायल सुधाकर मैम,टूर दलनायक सुनिल वर्मा सहित, सदानंद, गौकरण, जागृति, विवेक, कुमार, संजय, दामिनी, लक्ष्मी,आचल,चंचल, चांदनी, मधु और जिज्ञासा सहित बड़ी संख्या में छात्र- छात्राएं शामिल रहे। प्रभारी प्राचार्य डाॅ. जितेंद्र साखरे एवं श्री जे के वैष्णव ने सफल शैक्षणिक भ्रमण पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उक्त जानकारी डाॅ. उमेंद कुमार चंदेल ने दी।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

REALTED POST
[the_ad id="242"]