होली मिलन के बहाने कांग्रेस कमेटी ने दिखाई एकजुटता

खैरागढ़ :-खैरागढ़ विधानसभा के ग्राम शाखा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कपीनाथ महोबिया पूर्व सांसद प्रतिनिधि के घर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। होली मिलन के बहाने कांग्रेसियों ने एकजुट दिखाई। इस कार्यक्रम के माध्यम से संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। होली मिलन समारोह में कांग्रेस जिलाध्यक्ष गजेन्द्र ठाकरे, मोती जंघेल, छुईखदान पूर्व जनपद अध्यक्ष भुनेश्वर साहू, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद ताम्रकार, छुईखदान जनपद उपाध्यक्ष ललित महोबिया, जनपद सदस्य मोती मरकाम, पैलीमेटा जनपद सदस्य लाकेश्वर चंदेल मागिकटा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकुमार पटेल, विधायक प्रतिनिधि शैलेंद्र तिवारी, गंडई ब्लाक अध्यक्ष रमेश साहू, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष गुलशन तिवारी, सुनीलकांत पांडे, कन्हैया बैस, राजू अग्रवाल, सुरेंद जायसवाल, संजीव दुबे, राजू सिंह, प्रकाश महोबिया, अशोक जंघेल, दिलीप महोबिया, रिंकू महोबिया, आलोक यादव, लक्ष्मण विश्वकर्मा, राजेश मोहित रजक, साल्हेवरा सुरेंद सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।






