[the_ad id="217"]

महतारी वंदन’ योजना से हो रहा महिला सशक्तिकरण – लाल सौर्य दित्य सिंह

महतारी वंदन’ योजना से हो रहा महिला सशक्तिकरण – लाल सौर्य दित्य सिंह

खैरागढ़ :-भारतीय जनता युवा मोर्चा के शहर अध्यक्ष लाल सौर्य दित्य सिंह ने कहा कि महिला सशक्तिकरण विष्णु देव साय सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य के इतिहास में 12 मार्च 2024 की तारीख महिला सशक्तिकरण की दिशा में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो चुकी है। इस दिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में 70 लाख से अधिक महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 1,000 रुपये की पहली किश्त जारी की गई। विष्णु देव साय सरकार हर साल 12 हजार रुपये महिलाओं के खाते में जमा करेगी। भाजयुमो अध्यक्ष ने कहा कि भ्रष्टाचार के बिना हितग्राहियों तक योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने के लिए छत्तीसगढ़ डीबीटी का सबसे बेहतरीन उपयोग करने वाला राज्य बन चुका है। योजना का उद्देश्य प्रदेश में महिलाओं के साथ लिंगविभेद, असमानता खत्म करते हुए उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार लाना है। इस योजना का लाभ छत्तीसगढ़ निवासी विवाहित महिला, जिनकी आयु 1 जनवरी 2024 को 21 वर्ष से अधिक हो, को मिलेगा। विवाहित महिला के साथ ही विधवा, तलाकशुदा, परित्यकता महिलाओं को भी योजना का लाभ मिल रहा है।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply