चुनावी इतिहास मे भाजपा को खैरागढ़ मे मिले सबसे ज्यादा वोट

खैरागढ़ – खैरागढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्यासी विक्रांत सिंह को 84070 वोट मिले है जबकि पिछले साल हुए विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को कांग्रेस से बीस हजार वोट से कम वोट मिले थे जिसमें भाजपा को 67703 वोट ही मिले थे।जबकि विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्यासी विक्रांत सिंह जंगल पट्टी साल्हेवारा क्षेत्र से बढ़त बनाकर चुनाव में पिछले कई विधानसभा चुनाव के नतीजों को चौकाया है जिससे चुनाव परिणाम के दौरान कांग्रेसियों में भी यह चर्चा का विषय बना रहा कि कांग्रेस के गढ़ कहे जाने वाले साल्हेवारा क्षेत्र में विक्रांत सिंह की बढ़त से आने वाले समय में कांग्रेस के लिए सोचनीय विषय बन सकता है वही गंडई शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में भी भाजपा प्रत्यासी विक्रांत सिंह आगे रहे। बता दें कि विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को 87870 वोट मिले थे तो वर्तमान में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 89704 वोट मिले है जिसमे कांग्रेस को सिर्फ 1834 वोट का ही बढ़त मिला है। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस सरकार के किसानो के कर्जमाफी घोषणा के बावजूद 2022 विधानसभा उपचुनाव के मुकाबले 2023 विधानसभा चुनाव में भाजपा को लगभग 16367 वोट की बढ़त से भाजपा का जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ को दर्शाता है।



