[the_ad id="217"]

छुईखदान में बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार के लिए विशेष शिविर 18 नवंबर को

छुईखदान में बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार के लिए विशेष शिविर 18 नवंबर को 

सीएचसी के प्रशिक्षण हॉल में सुबह 11 बजे से विशेषज्ञ चिकित्सक करेंगे जांच, परिजनों से रिपोर्ट साथ लाने की अपील

खैरागढ़। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत बच्चों की स्वास्थ्य जांच एवं उपचार के लिए 18 नवंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुईखदान के प्रशिक्षण हॉल में विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जिसमें एसएमसी ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स रायपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा बच्चों की जांच एवं उपचार किया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार शुक्ला के निर्देशानुसार आयोजित इस शिविर में आरबीएसके टीमों द्वारा चिह्नित उन बच्चों की स्क्रीनिंग की जाएगी, जिनकी जांच या उपचार किसी कारणवश लंबित है। स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित बच्चों के परिजनों से अपील की है कि वे बच्चे के स्वास्थ्य संबंधी दस्तावेज एवं पूर्व में कराई गई जांच की रिपोर्ट साथ लेकर शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।

आरबीएसके टीमों को चिह्नित बच्चों के परिजनों को शिविर की सूचना देने तथा उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा आवश्यक जांच एवं उपचार से वंचित न रहे और समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply