[the_ad id="217"]

भंडारपुर–परसबोड़ मार्ग की सुधरने लगी सूरत, लोक निर्माण विभाग ने शुरू कराया पैच मरम्मत कार्य

सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्सों की हो रही मरम्मत, ग्रामीणों और किसानों को मिलेगी आवागमन में राहत

खैरागढ़। ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से लोक निर्माण विभाग द्वारा भंडारपुर–परसबोड़ मार्ग पर पैच मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। खैरागढ़ लोक निर्माण विभाग संभाग अंतर्गत आरआरपी के इस मार्ग पर चेनज 1/2 किलोमीटर में पीजी के तहत मरम्मत कार्य प्रगति पर है।

लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता एल.एन.एस. राठौर ने बताया कि सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्सों को दुरुस्त किया जा रहा है, जिससे सड़क की स्थिति में सुधार होगा और राहगीरों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

मार्ग की मरम्मत होने से भंडारपुर एवं परसबोड़ सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों, किसानों और वाहन चालकों को राहत मिलने की उम्मीद है। इससे दैनिक आवागमन के साथ कृषि उपज एवं अन्य जरूरी सामग्री के परिवहन में भी सहूलियत होगी। फिलहाल विभाग द्वारा चिन्हित हिस्से में मरम्मत कार्य जारी है।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply