खैरागढ़ में 17 नवंबर को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, रायपुर के विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे मरीजों की जांच
न्यूरोलॉजी, यूरोलॉजी, हड्डी रोग सहित विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञ देंगे परामर्श, जांच के साथ दवाइयों का भी होगा निःशुल्क वितरण

खैरागढ़। क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 17 नवंबर मंगलवार को खैरागढ़ में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आईएलएस हॉस्पिटल रायपुर, खेमराज बाफना मानव कल्याण ट्रस्ट एवं यश मेडिकोज खैरागढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बाफना भवन, गोल बाजार, महावीर चौक में लगेगा।
शिविर में आईएलएस हॉस्पिटल रायपुर के अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। इसमें न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. अमित जैन, यूरोलॉजी एवं किडनी ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ डॉ. हर्ष जैन, हेपेटोलॉजी एवं लिवर ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ डॉ. हितेश दुबे, हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, जनरल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. चेतन साहू तथा आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. श्रुति जैन मरीजों को परामर्श देंगे।
स्वास्थ्य शिविर में बीपी, आरबीएस, ईसीजी एवं बीएमआई की निःशुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। साथ ही चिकित्सकों की सलाह के अनुसार मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया जाएगा। इस पहल से क्षेत्र के लोगों को विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों से एक ही स्थान पर स्वास्थ्य परामर्श एवं जांच की सुविधा मिल सकेगी।
आयोजकों ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। अग्रिम पंजीयन एवं जानकारी के लिए मोतीलाल जैन (9406401800), यश मेडिकोज (7828600001), कमलेश गिडिया (9827651111), गुलाब चोपड़ा (9406060666), डॉ. यशेष सिंह (9713050758), अतुल शर्मा (7400987429) एवं यश मेडिकल स्टोर से संपर्क किया जा सकता है।





