[the_ad id="217"]

शासन की योजनाओं के कार्य समय पर पूर्ण करने डीईओ के कड़े निर्देश

शासन की योजनाओं के कार्य समय पर पूर्ण करने डीईओ के कड़े निर्देश

लगातार बैठक लेकर अधिकारियों एवं विद्यालयों को दी जा रही जिम्मेदारी — बच्चों की पढ़ाई पहली प्राथमिकता

 

खैरागढ़। जिला शिक्षा अधिकारी खैरागढ़ श्री उपेंद्र कुमार देवांगन द्वारा शिक्षा विभाग से संबंधित शासन की विभिन्न योजनाओं एवं विभागीय कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के लिए लगातार बैठकें लेकर अधिकारियों, प्राचार्यों, संकुल समन्वयकों एवं निजी विद्यालयों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।

 

इसी क्रम में 19 सितंबर 2026 को निजी विद्यालयों, 23 सितंबर 2026 को नोडल प्राचार्यों तथा 24 सितंबर 2026 को संकुल समन्वयकों की बैठक आयोजित की गई। बैठकों में विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

 

बैठकों में SHVR, छात्रवृत्ति, Eco Club, MBU, RTE, UDISE, “एक पेड़ मां के नाम” सहित शिक्षा विभाग की अन्य योजनाओं एवं पोर्टलों से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के लिए कड़े निर्देश दिए गए। अधिकारियों एवं संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि किसी भी योजना का कार्य अनावश्यक रूप से लंबित न रहे तथा निर्धारित समय-सीमा में उसकी प्रक्रिया पूरी की जाए।

 

जिला शिक्षा अधिकारी ने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि विभागीय योजनाओं एवं प्रशासनिक कार्यों के साथ बच्चों की पढ़ाई किसी भी स्थिति में प्रभावित नहीं होनी चाहिए। विद्यार्थियों की शिक्षा और शैक्षणिक गुणवत्ता विभाग की पहली प्राथमिकता है।

 

लगातार बैठकों के माध्यम से कार्यों की समीक्षा और जिम्मेदार अधिकारियों को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए जाने से शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने का प्रयास किया जा रहा है।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

REALTED POST
[the_ad id="242"]