[the_ad id="217"]

खैरागढ़ – नया बस स्टैंड, वार्ड क्रमांक 18

???? खैरागढ़ – नया बस स्टैंड, वार्ड क्रमांक 18

खैरागढ़। नगर के नया बस स्टैंड स्थित वार्ड क्रमांक 18 में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे विधि-विधान के साथ होलिका दहन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। मोहल्लेवासियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना कर होलिका दहन किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

होलिका दहन के पश्चात ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक फाग गीतों के साथ होली पर्व की विधिवत शुरुआत की गई। वातावरण में उत्साह और उल्लास देखते ही बन रहा था। बच्चे, युवा एवं महिलाएं सभी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर शामिल हुए।

इस अवसर पर वार्ड के सभी भाई-बंधु, बुजुर्ग, वरिष्ठ नागरिक एवं भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेता भी उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया तथा एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

होलिका दहन कार्यक्रम ने वार्डवासियों के बीच आपसी एकता और सद्भाव को और अधिक मजबूत किया।

???? हैप्पी होलिका दहन ????

— दैनिक सरस्वती संकेत, खैरागढ़

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

REALTED POST
[the_ad id="242"]