[the_ad id="217"]

जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान परीक्षा में दिखा उत्साह, अतरिया बाजार केंद्र में 81% परीक्षार्थी रहे उपस्थित

जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान परीक्षा में दिखा उत्साह, अतरिया बाजार केंद्र में 81% परीक्षार्थी रहे उपस्थित

खैरागढ़। जिला स्तरीय निःशुल्क सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति के तत्वावधान में आयोजित 7वीं जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता-2026 का आयोजन केसीजी जिले के 12 परीक्षा केंद्रों में किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

जिले में प्राथमिक स्तर पर 952, माध्यमिक स्तर पर 2371 तथा हाई/हायर सेकेंडरी स्तर पर 1406 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था। इनमें कुल 3897 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि जिले में उपस्थिति लगभग 82 प्रतिशत रही।

अतरिया बाजार केंद्र में 453 का पंजीयन, 366 पहुंचे

खैरागढ़ विकासखंड के हायर सेकेंडरी स्कूल अतरिया बाजार को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। यहां प्राथमिक, माध्यमिक एवं हाई/हायर सेकेंडरी स्तर को मिलाकर 453 परीक्षार्थियों का पंजीयन हुआ। इनमें 366 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 87 अनुपस्थित रहे। केंद्र में कुल उपस्थिति लगभग 81 प्रतिशत दर्ज की गई।

परीक्षा व्यवस्था का जायजा लेने गठित निरीक्षण दल ने अतरिया बाजार केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण दल में मनोज वर्मा, लिलेश वर्मा, देवेन्द्र यादव, भीखम वर्मा एवं बैधनाथ वर्मा शामिल रहे। दल ने परीक्षा संचालन एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

100 सवालों में केसीजी से लेकर विश्व तक का ज्ञान

प्रतियोगिता में कुल 100 प्रश्न पूछे गए, जिसमें केसीजी जिले से 30, छत्तीसगढ़ से 30, भारत से 30 तथा विश्व से 10 प्रश्न शामिल थे। प्रश्नपत्र ने विद्यार्थियों के स्थानीय ज्ञान से लेकर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सामान्य ज्ञान तक की समझ को परखा।

12 केंद्रों में हुआ आयोजन

जिले में परीक्षा के लिए खैरागढ़, पांडादाह, ठेलकाडीह, जालबांधा, बाजार अतरिया, कामठा, छुईखदान, बुंदेली, रोड अतरिया, गंडई, साल्हेवारा एवं ठाकुरटोला में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

प्रतियोगिता का आयोजन जिला अध्यक्ष पन्नालाल जंघेल, जिला सचिव रूपेश देवांगन, छुईखदान ब्लॉक प्रभारी कौशल सिंह राजपूत तथा खैरागढ़ ब्लॉक प्रभारी महदीप जंघेल के निर्देशन में हुआ।

अतरिया बाजार केंद्र में केंद्राध्यक्ष तिलेश साहू के नेतृत्व में पर्यवेक्षकों एवं सहयोगियों ने निःशुल्क सेवा देते हुए परीक्षा संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

विद्यार्थियों में दिखा खास उत्साह—निःशुल्क परीक्षा ने बढ़ाया सामान्य ज्ञान के प्रति रुझान

आयोजन को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता समिति के इस प्रयास को विद्यार्थियों के बीच सामान्य ज्ञान बढ़ाने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी पहल के रूप में देखा जा रहा है।

संपादक राजेंद्र सिंह चंदेल 9406095724

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

REALTED POST
[the_ad id="242"]