, विक्रमपुर हाई स्कूल में 48 छात्राओं को दिया गया साइकल
छत्तीसगढ़ शासन की सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विक्रमपुर, शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत कक्षा 9वीं की पात्र छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि, श्रीमती डॉक्टर राजे श्री त्रिपाठी अध्यक्षता श्री घम्मन साहू अधिवक्ता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा छत्तीसगढ़ विशेष अतिथि डॉक्टर शैलेंद्र त्रिपाठी श्री लखन साहू, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत खैरागढ़, श्री गोरेलाल वर्मा मंडल अध्यक्ष श्री दिनेश वर्मा, सरपंच ग्राम पंचायत विक्रमपुर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री छगन जंघेल बैहटोला, हाई स्कूल के अध्यक्ष श्री घनश्याम वर्मा एवं सदस्य, गण एवं पालक प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएँ तथा बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अतिथियों ने छात्राओं को साइकिलें वितरित करते हुए उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर अध्ययन करने तथा जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने कहा कि राज्य शासन की इस योजना का उद्देश्य विशेष रूप से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों की छात्राओं के लिए विद्यालय तक आवागमन को सुगम बनाना तथा बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करना है।
विद्यालय के प्राचार्य ने शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना से छात्राओं का उत्साह बढ़ेगा, उनकी विद्यालय में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित होगी तथा शिक्षा के प्रति उनका आत्मविश्वास और अधिक मजबूत होगा। छात्राओं ने भी निःशुल्क साइकिल प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त की और शासन तथा विद्यालय परिवार का धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम का समापन सभी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हुआ।




