[the_ad id="217"]

खैरागढ़–छुईखदान–गंडई में निजी विद्यालय संघ का आम चुनाव संपन्न, सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित

खैरागढ़–छुईखदान–गंडई में निजी विद्यालय संघ का आम चुनाव संपन्न, सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित

खैरागढ़–छुईखदान–गंडई।

छत्तीसगढ़ निजी विद्यालय संघ, खैरागढ़–छुईखदान–गंडई का आम चुनाव आज शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस चुनाव की विशेष बात यह रही कि सभी पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध रूप से निर्वाचित हुए।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अध्यक्ष पद पर श्री सुरेश चौरे (केजऊ राम चौरे स्मृति विद्यालय, देवरी) का चयन किया गया। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए श्री अशोक कुमार वर्मा (अवंती विद्या मंदिर) एवं श्री बालकरन जांघेल (आर.एन.टी. विद्यालय, नर्मदा) निर्वाचित हुए।

इसी प्रकार सचिव पद पर श्री मनोहर सोनवानी (नेशनल स्कूल ऑफ एजुकेशन, भूलटोला), कोषाध्यक्ष पद पर श्रीमती नुसरत बानो (अल्फा नेशनल स्कूल, दाउचौर खैरागढ़) तथा सह सचिव पद पर श्री नरेंद्र सोनी निर्वाचित घोषित किए गए।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक एवं निजी विद्यालयों के प्रबंधक उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से पूर्व अध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह चंदेल, पूर्व उपाध्यक्ष श्री राजेश देवांगन, पूर्व सचिव श्री कृष्ण कुमार सोनी, श्री गिरधारी जघेल, श्री मनोज गिडिया, श्री राजेश वर्मा, श्री देवचंद साहू, श्री राजकुमार, ठाकुर सर (मड़ौदा), श्री रामचरण यादव एवं समस्त निजी विद्यालय के प्रबंधक शामिल रहे।

इस चुनाव में मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में श्री धनीराम डोंगरे तथा सहायक चुनाव अधिकारी के रूप में श्री गोपाल राम चंदेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उपस्थित सभी सदस्यों ने बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में संघ शिक्षा क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा निजी विद्यालयों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रभावी कार्य करेगा।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

[the_ad id="219"]
POLL
What does "money" mean to you?
  • Add your answer
BREAKING NEWS
LIVE CRICKET