[the_ad id="217"]

बीजेपी नेत्री टिकटॉक स्टार की मौत: विधानसभा का लड़ चुकी है चुनाव, हार्ट अटैक से गई जान…!

डेस्क। हरियाणा बीजेपी की नेता सोनाली फोगाट की मौत हो गई है। बिग बॉस फेम व टिक-टॉक स्टार सोनाली फोगाट का निधन सोमवार रात को गोवा में हुआ। इस खबर के आने से उनके करोड़ों फैन में शोक की लहर है। प्रारंभिक सूचना के मुताबिक उनका निधन हार्ट अटैक से होने की बात सामने आ रही है।

सोनाली फोगाट को भाजपा ने साल 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में हिसार जिले की आदमपुर विधानसभा सीट से कुलदीप विश्नोई के खिलाफ अपना उम्मीदवार बनाया था, लेकिन वह चुनाव हार गईं थीं।

जानकारी के मुताबिक सोनाली फोगाट अपने कुछ दोस्तों के साथ गोवा गई थीं। स्थानीय प्रशासन उनकी मौत की वजह तलाश रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि मौत से कुछ समय पहले सोनाली फोगट ने अपना एक वीडियो पोस्ट किया था।

साथ ही उन्होंने ट्विटर अकाउंट पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर भी बदली थी। बीजेपी की हरियाणा इकाई ने सोनाली फोगाट को महिला मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष भी नियुक्त किया था। उन्होंने सोमवार रात ही अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था।

सोनाली ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में एंकरिंग से की थी। वह हिसार दूरदर्शन के लिए एंकरिंग करती थीं। दो साल बाद 2008 में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली। 2019 में भाजपा की टिकट पर आदमपुर से विधानसभा का चुनाव लड़ा था।

सोनाली पंजाबी और हरियाणवी फिल्में, म्यूजिक वीडियोज कर चुकी थी। उन्होंने साल 2019 में फिल्म छोरियां छोरों से कम नहीं होती में काम किया था। यह उनकी पहली फिल्म थी। बिग बॉस के दौरान उन्होंने खुलासा किया था कि उनके पति के निधन के बाद बहुत से लोगों ने उनका मानसिक उत्पीड़न करने की कोशिश की थी। उस समय वे काफी अकेली पड़ गई थीं।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

[the_ad id="219"]
POLL
What does "money" mean to you?
  • Add your answer
BREAKING NEWS
LIVE CRICKET