खैरागढ़। ब्लॉक के जालबांधा चौकी के तहत बघमर्रा-करमतरा मार्ग पर बने रपटा में बहे युवक का शव करीब 48 घंटे बाद रेस्क्यू कर लिया गया है। शुक्रवार सुबह युवक की बाडी रिकवर कर ली गई। दरअसल, 21 वर्षीय रूपेश साहू 10 अगस्त को सुबह लगभग 8 बजे के आसपास अन्य साथियों के साथ नाला पार कर रहा था। इसी दौरान पानी के तेज बहाव में वह बह गया।

ग्रामीणों के हिसाब से पांच लोग एक साथ रपटा नाला को पार कर रहे थे, उस दौरान विडिओ भी बनाया जा रहा था। ये भी बताते है कि पांचो युवक उफनते नाला मे एक बार नही बल्कि बार बार पार कर रहा था। विडिओ कज हिसाब से युवक को अन्य युवको द्वारा उठाकर ले जाया जा रहा ता.
तभी रूपेश साहू पिता परसादी साहू उम्र लगभ 21 साल की अचानक बैंलेंस बिगड़ा और नाले में बह गया, उसके साथ दो युवक भी नाले मे बहा था, जो सकुशल निकल गया लेकिन रूपेश नाले में बहने के बाद वापिस नही आया।